Tuesday, May 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्रामीणों ने कमीशन देने पर मना किया तो आवास सूची से पात्रों...

ग्रामीणों ने कमीशन देने पर मना किया तो आवास सूची से पात्रों को किया अपात्र

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सरकारी योजनाओं पर कमीशनखोर फन फैलाए हुए हैं जिस वजह से गरीबों और पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक जैतीपुर क्षेत्र के गांव जौरा पट्टी अंचल के ग्रामीणों ने सचिव पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है पीड़ितो ने डीएम को दिए पत्र में लिखा है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवासों के लिए उन्होंने आवेदन किया था आवास सूची में नाम आने के बाद उनके गांव की सचिव ने प्रत्येक ग्रामीण से 10-15 हजार रुपए की मांग की और कहा की आप लोग अगर इतने रुपए नहीं दोगे तो आप लोगों के आवास नहीं बन पायेंगे। जब उन लोगों ने रुपए नहीं दिए तो उन लोगों को सचिव ने अपात्र घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत जौरा पट्टी अंचल के पीड़ित ग्रामीण राजकुमार,उमेश,बाबू अली,कुसुम,सलीम,सावित्री,ज्योति और गुड्डू ने डीएम और अन्य जनप्रतिनिधियों से आवास दिलाने की मांग की है।ग्राम पंचायत जौरा पट्टी अंचल की सचिव का रुपए मांगते हुए का ऑडियो भी वायरल किया है। जिसमे वह रुपयों की मांग करती बोल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments