Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह की सोच को धरातल पर उतारने का...

भाजपा सरकार चौधरी चरण सिंह की सोच को धरातल पर उतारने का कर रही है काम सांसद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा भरथुआ में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भरथुआ चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े। उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे। भाजपा सरकार उनकी सोच को धरातल पर उतारने का काम कर रही है।
रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवो के खेतों और खलियानों से होकर गुजरता है।
वह किसानों के हितैषी थे।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,बबिता चौहान,नवनाथ पाण्डेय,बिन्दा कुशवाहा,अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,मुरली मिश्र,गंगा सिंह कुशवाहा,विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी,पुनीत यादव,राघवेंद्र पासवान,सत्यप्रकाश सिंह,अशोक प्रजापति, रविशंकर मिश्र,कमलेश तिवारी,बृजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments