Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्ट्रीट लाइट दिन में सूरज को दे रही उजाला जिम्मेदार बेखबर

स्ट्रीट लाइट दिन में सूरज को दे रही उजाला जिम्मेदार बेखबर

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l
विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुरूप बिजली खर्च करने की सलाह देती है। लेकिन नगर निगम अंतर्गत राजघाट के राप्ती तट पर लगाए गए स्ट्रीट लाइटिंग दिन में ही सूरज को दे रही रोशनी, जिम्मेदार बेखबर। प्रदेश के मुखिया राजघाट को पर्यटन विभाग द्वारा बेहतर तरीके से बनवाकर शहर वासियों को जो उपहार दिया है जिससे रात्रि में सुसज्जित होकर राजघाट जगमगाता रहता है लेकिन विद्युत विभाग के लापरवाह जिम्मेदारों द्वारा दिन में भी स्ट्रीट लाइट सूरज को रोशनी दे रही है। खम्भो पर दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइट पर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। इससे हजारों वाट की बिजली का दुरुपयोग हो रहा है जबकि राजघाट पर लाइट की जरूरत केवल रात के समय ही होती है। लेकिन 24 घंटे लाइट जल रही है। इससे दिन के समय लाइट जलने के कारण बिल भी ज्यादा आएगा, इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बेखबर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments