Monday, March 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश: सीजेएम

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने जिला कारागार संत कबीर नगर का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को भी निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी कारागार अधीक्षक आरके सिंह, उप कारापाल नयन कमल सिंह, गीता रानी, हरिकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय, फार्मासिस्ट डीपी सिंह व धनश्याम श्रीवास्तव, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments