Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दें ताकि आपका शरीर...

पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दें ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे: बृजभूषण शरण सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌ लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज मंडल जरवल के एकलव्य महाविद्यालय झुकिया मे आयोजित सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रहे सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह विशिष्ट अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा रहे मौजूद, एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गयी रैली में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सलामी लेकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर, तथा क्षेत्र के समाजसेवी सहित ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया, खेल प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र व छात्राओं को 400 मीटर व 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता व सुर खेल का आयोजन हुआ।
वहीं महाविद्यालय व अन्य विद्यालय से आई हुई छात्राओं द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता मे तरह-तरह के मॉडल बनाएं, जिसमें राम मंदिर मॉडल चर्चा का केन्द्र बना सांसद द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, लोकतंत्र सेंनानी प्रमोद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पाण्डेय, विपेन्द्र सिंह, राजन सिंह, समाजसेवी लक्ष्मण सिंह, पवन वर्मा, संजय राव, अखंड शाही, रोहित सिंह, दिव्या पोरवाल सहित हजारों लोग मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments