Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहचाने डेंगू के सामान्य और गंभीर लक्षण

पहचाने डेंगू के सामान्य और गंभीर लक्षण

खुद से नहीं चिकित्सक की सलाह से कराएं इलाज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । डेंगू सामान्य और गंभीर दो प्रकार का होता है बीमारी के शुरुआती तीन से चार दिन के अन्दर सामान्य और गंभीर डेंगू में अन्तर नहीं किया जा सकता बीमारी के तीन से पांच दिन बाद जैसे ही मरीज का बुखार कम या ख़त्म होता है उसी समय बीमारी की गंभीरता शुरू हो जाती है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया इस समय के कुछ लक्षणों को ध्यानपूर्वक देखा जाये और समय रहते गंभीर डेंगू को पहचान कर उचित इलाज किया जाये तो खतरा टल जाता है, और उन्होंने बताया कि वर्तमान में रैपिड टेस्ट में पाये गए 31 संभावित डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है तथा 88 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जांच रिपोर्ट के अनुसार सभी को समुचित इलाज मुहैया कराया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुरुआती खतरे के संकेतों में बेड से उठकर जाते समय आंखों के आगे अंधेरा छा जाना जो मुख्य रूप से बीपी कम होने से होता है इसके अलावा अन्य संकेत जैसे पेट में दर्द, यूरिन बहुत कम होना बार-बार उल्टी होना खड़े न हो पाना यह सभी डेंगू के गंभीर संकेत हैं, ऐसे में डेंगू मरीज को केवल चिकित्सक की देख रेख में ही इलाज लेना चाहिए।डॉ संजय सोलंकी ने बताया कि इस समय होने वाले बुखार में केवल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करना चाहिए, इसके अलावा बुखार उतारने के लिए पूरे शरीर को सामान्य पानी से बार-बार पोछना चाहिए क्योंकि केवल सिर पर पट्टी लगाने से बुखार नहीं उतरेगा।उन्होंने बताया कि डेंगू मरीज को एसक्लोपैरा, इयूजेसिक या बूफेन जैसी दवाइयों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए इस दौरान पेय तरल पदार्थ का अधिक उपयोग करना चाहिए डेंगू की जांच व इलाज सभी सरकारी चिकित्सालयों में मुफ्त उपलब्ध है और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments