Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनौतनवा पुलिस ने व्यपहरण में वांछित अभियुक्त को चौबीस घण्टे के अन्दर...

नौतनवा पुलिस ने व्यपहरण में वांछित अभियुक्त को चौबीस घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

अपहृता /पीड़िता को रेलवे स्टेशन नौतनवां से किया बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे आभियान के क्रम में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 363/2023 धारा 363 भा0 द0 वि0से सम्बन्धित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त ब्रम्हसेन पुत्र राम सेवक निवासी हनुमानगढिया थाना नौतनवां जनपद महराजगंज उम्र 22 वर्ष को रेलवे स्टेशन नौतनवां के पास से गिरफ्तार कर चालान मा० न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार और बरामद करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 धीरज कुमार थाना नौतनवा महराजगंज
का0 अरविन्द कुमार गौड़,महिला आरक्षी नीलम कुमारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments