Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेएन0आई0 एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत आयोजित विशेष लोक अदालत में 113...

एन0आई0 एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत आयोजित विशेष लोक अदालत में 113 वादों का किया गया निस्तारण

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा )27 सितम्बर…एन0आई0 एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का उद्घाटन न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर तेज प्रताप तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त लोक अदालत में विभिन्न फौजदारी न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण द्व रा कुल 113 वादों का निस्तारण किया गया। एन0आई0 एक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 1486 वादों में से 113 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।उक्त जानकारी देवेन्द्र कुमार द्वितीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गयी।

संवाददाता गोरखपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments