Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला किसान दिवस आयोजित

महिला किसान दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित कृषि भवन सभागार में महिला किसान दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें अपर जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल द्वारा अचार, मुरब्बा, जैम, जेली एवं अन्य उत्पाद खाद्य प्रसंस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवकुमार वर्मा ने पशुओं के रखरखाव एवं पशुओं में टीकाकरण की जानकारी दी।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उबैदुल्लाह ने सरकारी क्रय केन्द्र पर धान खरीद के बारे में जानकारी दी।कृषक उत्पादक संगठन से हरकेश चौधरी द्वारा ऑर्गेनिक खेती के बारे में एवं एफपीओ की सदस्य रवित्री देवी ने गोबर से खाद तैयार करने के बारे में जानकारी साझा की साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित तारा देवी, शांति देवी, दुर्गावती, सरिता देवी, पुष्प लता देवी ने कृषि कार्य एवं जैविक खाद व अन्य उत्पाद के बारे में जानकारी दी।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक चौधरी के द्वारा विभाग में संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा रवित्री देवी एवं शांति देवी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments