Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजन समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

जन समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम महराजगंज के नाम से सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल को दिया और मांग पत्र में लिखा गया है कि निचलौल ब्लॉक, मिठौरा ब्लॉक, सिसवा ब्लॉक में हजारों की संख्या में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन रुका है कुछ लोगो का ई केवाईसी नही हुआ है तो कुछ लोगो का खाता रिजेक्ट है तथा कुछ लोगो का पेंशन ब्लॉक है और कुछ लोगो का खाता बंद है एवम कुछ लोगो का पेंशन का आवेदन पत्र कई वर्षो से समाज कल्याण विभाग में पेंडिंग है लोग अपना अपना पेंशन सुधार करने के लिए कई महीनो से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं उसके बाद भी सुधार नहीं हो रहा है ।पेंशन कार्यालय में बहुत भीड़ हो रही है इस समस्या को देखते हुए दिनांक 21 अक्टूबर को निचलौल तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण सामाधान दिवस का आयोजन है जिसमे समाज कल्याण विभाग को आदेश दिया जाए कि तहसील दिवस के दिन कैम्प लगाकर जीतने लोगो का पेंशन रुका है या कुछ गड़बड़ी है उसे तत्काल सुधार किया जाए। इस अवसर पर अमरनाथ गोंड, दशरथ प्रजापति, सत्यम पटेल ,ताजुद्दीन, साबिर ,अलाउद्दीन , अनिल,तस्मुद्दीन ,अजीजुल्लाह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments