Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे शिक्षक को मिला सम्मान

पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रहे शिक्षक को मिला सम्मान

काव्यकला साहित्य मंच सीतापुर की ओर से दिया गया सम्मान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील मिहींपुरवा कस्बे निवासी एक शिक्षक को उनके शैक्षणिक कार्य के साथ साथ पर्यावरण क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य करने हेतु शिक्षक रत्न सम्मान से नवाज़ा गया है।
काव्य कला साहित्य मंच सीतापुर की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यरत शिक्षको में से कुछ विशेष कार्य करने वाले शिक्षको की जानकारी एकत्र की गयी,तत्पश्चात चयन समिति ने उनमें से कुछ विशेष शिक्षको का चयन कर उन्हें शिक्षक रत्न पुरुस्कार हेतु आमंत्रित किया। काव्यकला साहित्य मंच संस्था पिछले कई वर्षों से साहित्य कला पर्यावरण व शैक्षिक क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर रही है,इस बार काव्यकला साहित्य मंच सीतापुर की ओर से सम्मानित शिक्षको में बहराइच के विकासखंड मिहींपुरवा के शिक्षक मामून रशीद को शिक्षक रत्न पुरुस्कार दिया गया है।
इस पुरुस्कार हेतु शिक्षक मामून रशीद के नाम के चयन के पीछे की मुख्य वजह उनके बेहतरीन शिक्षण कार्य के साथ साथ अतिरिक्त समय में पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे काम को लेकर किया गया,ज्ञात हो कि शिक्षक मामून रशीद की ओर से विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण पर लगातार कार्य किया जा रहा है तथा इस कार्य हेतु वह सोशल मीडिया पर “द जंगल वाइस” नाम से बने पर्यावरणीय चैनल के माध्यम से जनजागरुकता अभियान भी चला रहे है। जिसे क्षेत्र में काफी लोकप्रियता मिल रही है।
शिक्षक रत्न सम्मान प्राप्त होने पर उत्साहित मामून रशीद ने कहा कि यह सम्मान सभी शिक्षको को समर्पित है उन्होने कहा सभी शिक्षक अपने कार्य में पूरी ईमानदारी बरतें तथा खाली समय में ग्रमीणो के बीच जनजागरुकता कार्यक्रम चलाते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments