Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी 11 अक्तूबर को गीता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग...

मुख्यमंत्री योगी 11 अक्तूबर को गीता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंने आएंगे

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे।वह 11 अक्तूबर को गीता वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर टाउनहाल स्थित रवींद्र भवन आवास पर पहुंचकर हॉकी के प्रदेश उपाध्य धीरज सिंह हरीश को श्रद्धांजलि देंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अक्तूबर को अपराह्न 3 बजे गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार भाईजी की 131 वीं जयंती कार्यक्रम में शरीक होंगे।इसके बाद शाम 5:30 बजे हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शरीक होंगे।सात अक्तूबर को धीरज सिंह हरीश का आकस्मिक निधन हो गया था।यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments