
महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) 04 अक्टूबर को जनपद के सभी ग्राम रोजगार सेवक विकासखंड सदर से कलेक्ट्रेट सभागार तक दिन में 12:00 बजे शांतिपूर्ण पैदल मार्च कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को देंगे। उक्त जानकारी ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के आह्वान पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत 04 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो पार्क लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवक सहित मनरेगा कर्मियों के सुनहरे भविष्य के लिए कई घोषणाएं किए थे जो अब तक शासन की उदासीनता के चलते शासनादेश में परिवर्तित नहीं हुआ। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को याद दिलाते हुए घोषणाओं को शासनादेश का अमलीजामा पहनाने के लिए जनपद के सभी रोजगार सेवक एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को देंगे।
More Stories
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता
ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत