Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहॉट मिक्स प्लांट लगने से सड़कों के निर्माण कार्य तय समय सीमा...

हॉट मिक्स प्लांट लगने से सड़कों के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे होंगे

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर के पुरैना में हॉट मिक्स प्लांट का उद्घाटन एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।उन्होंने कहा कि उक्त प्लांट के संंचालित होने से रोजगार का सृजन हुआ है। इस क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से इस क्षेत्र के सड़कों के निर्माण कार्यों में गति मिलेगी व सभी सड़कों के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे होंगे।
हॉट मिक्स प्लांट से सामग्री तैयार कराकर ग्रामीण क्षेत्रो की सड़को का निर्माण कराया जाएगा।हॉट मिक्स प्लांट के प्रोपराइटर अमित सिंह सिट्टू ने बताया कि अत्याधुनिक विधि से सड़को का मरम्मत और नवीनीकरण करने का जो भी लक्ष्य मिलेगा उसे तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा।उक्त अवसर पर उदयवीर सिंह,पीडब्ल्यूडी एजुकेटेड इंजीनियर आर के सिंह,मनोज पांडेय,अमरनाथ यादव,प्रदीप यादव,दीपक सिंह,मनोज सिंह,दिनेश शाही,जटाशंकर दूबे एवम अजय दूबे वत्स आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments