Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे-रविन्दर कुशवाहा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे-रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर द्वारा समता निवास पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। वे स्वदेशी के बहुत बड़े उपासक थे।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान विचारक व भाजपा के आदर्श पुरुष थे। पंडित दीनदयाल ने भारतीय राजनीति को वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नहीं अन्य दलों ने भी स्वीकार किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है। भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। भाजपा हमेशा से ही ये मानती रही है कि देश का किसान अगर खुशहाल है। स्वस्थ है, तभी देश प्रगति कर सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था।उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,बिंदा कुशवाहा,अमित सिंह बबलू,शेषनाथ भाई,सन्दीप सिंह,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय, अशोक तिवारी,धनन्जय चतुर्वेदी,दीपक श्रीवास्तव,अनिल ठाकुर, राघवेंद्र पासवान,जितेन्द्र सिंह,त्रिवेणी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments