बनकटा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक रिदवन सिंह मय हमराह का0 राजकुमार का0 ईश्वरचन्द का0 चन्दन मौर्या पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली की रामकोला चट्टी के पास से 01 अदद पिकप से 03 राशि गोवंशीय पशु लदे हुए है। बरामद पशुओं व वाहन को कब्जे में लेते हुए 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता 01- संदेश गुप्ता पुत्र दिनानाथ गुप्ता सा0 कोठिलवा थाना बनकटा जनपद देवरिया 02- भीम सिंह पुत्र अजय सिंह सा0 हाटपोखर थाना बनकटा जनपद देवरिया बताया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम
1.उ0नि0 रिदवन सिंह थाना बनकटा देवरिया
2.का0 राजकुमार थाना बनकटा देवरिया
3.का0 ईश्वरचन्द थाना बनकटा देवरिया
4.का0 चन्दन मौर्या थाना बनकटा देवरिया

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.