श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की बैठक हुई आयोजित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) दशहरा महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए मंगलवार रात शहर के थोक कपड़ा कमेटी अतिथि भवन में श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी बहराइच(रजि०) के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए रूपरेखा बनाई एवं पदाधिकारियों को दायित्य सौंपे गए।अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने बताया कि आगामी 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी 26 सितंबर को छावनी स्थित पंचायती मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो धनुष यज्ञ स्थल सिद्धनाथ मन्दिर से राम लीला मैदान तक जाएगी।दशहरा महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने लिए पदाधिकारियों को दायित्य सौंप दिए गए है।बैठक में जय जय अग्रवाल,संतोष अग्रवाल,राधारमन यज्ञसैनी,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव,राहुल रॉय,श्रवण शुक्ला,मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, अशोक सैनी,उत्कर्ष श्रीवास्तव, के के मिश्रा, गुरुदेव सिंह नागर,दीपक सोनी दाऊ,चौधरी पूरन सिंह,देवेंद्र मिश्र,प्रशांत मिश्रा,बृजेश पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.