Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवलिंग पर शाम को जलाभिषेक करना नही होता है फलदायक - आचार्य...

शिवलिंग पर शाम को जलाभिषेक करना नही होता है फलदायक – आचार्य अजय शुक्ल

नगर के सलहाबाद वार्ड में हुआ शिवपुराण कथा का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के सलहाबाद वार्ड में एकदिवसीय शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि सभी पुराणों में शिवपुराण का अलग ही महत्वपूर्ण स्थान है। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति इस सांसारिक जीवन के भव सागर से सुगमता से पार हो जाता है।शिवमहापुराण में सात संहिताएं हैं, इसलिए इसका पाठन सात दिनों तक करना चाहिए।श्रावण का महिना भगवान शिव को प्रिय है, इसलिए इसका पाठ श्रावण मास में अधिक फलदायक होता है। यदि आप शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं तो समय का भी ध्यान रखना चाहिए।यदि आप प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक जल चढ़ाती हैं तो विशेष फलदायक होता है।कभी भी शाम को जल नही चढ़ाना चाहिए ,अगर चढ़ाते हैं तो इसका कोई भी फल नही मिलेगा।ऋषि वेदव्यास जी द्वारा रचित शिवपुराण शिव की भक्ति और महिमा का वर्णन करने वाला महान ग्रन्थ है। इसके सात भाग है, जिसमे महादेव के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है।इस पुराण के आदर्श को अपनाने पर जीवन सफल हो जाता है।यह महादेव के रहस्यों को उजागर करने वाला ग्रन्थ है। कथा के दौरान मनोज पांडेय, राजेंद्र पांडेय, नेहा पांडेय, सत्यम पांडेय,किरण देवी ,राकेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments