Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआरक्षी मनोज कुशवाहा के निधन पर साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आरक्षी मनोज कुशवाहा के निधन पर साथियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाने पर तैनात आरक्षी मनोज कुशवाहा के असामयिक निधन से पुलिस विभाग शोकाकुल है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोक सभा में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी संवेदना प्रकट की। पुलिस अधीक्षक ने शव को कंधा देकर सम्मान सहित सरकारी वाहन में गार्द के साथ अंतिम संस्कार हेतु गृह जनपद रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि मनोज कुशवाहा मूल रुप से जनपद देवरिया के निवासी थे। वर्ष 2012 बैच के आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में थाना महुली पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिनांक 23 जुलाई 2023 को थाना महुली पर अचानक तबियत खराब होने के कारण वह बीमार चल रहे थे। इनके परिजनों द्वारा पल्स हास्पिटल देवरिया में उपचार कराया जा रहा था। जहां पर इनकी मृत्यु हो गयी।
उन्होंने कहा कि आरक्षी मनोज कुशवाहा बहुत ही मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। इनका निधन पुलिस परिवार के लिए बड़ी क्षति है। एसपी ने कहा कि पूरे पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और पारिवारिक सदस्यों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
श्री कुशवाहा का शव देवरिया जनपद से रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया था। शव आने पर समूचे महकमे में शोक की लहर थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments