Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशतहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य मार्ग जाम

तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने किया खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य मार्ग जाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के आक्रोशित अधिवक्ता तहसीलदार खलीलाबाद सुनील कुमार को हटाने की मांग करते हुए खलीलाबाद-मेंहदावल मुख्य सड़क को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जाम कर नारेबाजी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का जाम पूर्वाह्न 11 बजे से समाचार लिखे जाने तक जारी था।अधिवक्ताओं के जाम के चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप है और काफी लम्बा जाम लगा है।
आक्रोशित अधिवक्ता तहसीलदार चोर है… चोर है… के नारे के साथ जिलाधिकारी के विरुद्ध भी नारेबाजी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट का मेन गेट भी बंद कर दिया है और किसी आने-जाने नहीं दे रहे हैं।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ताओं से वार्ता विफल रही। अधिवक्ता जिलाधिकारी को जाम स्थल पर आने की मांग पर अड़े हुए हैं और तहसीलदार के स्थानांतरण से कम पर कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।
जाम का नेतृत्व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, सिविल बार के महामंत्री चतुर जी शुक्ल, राकेश जी मिश्र आदि अधिवक्ता कर रहे हैं।

डिप्टी आरएमओ कलेक्ट्रेट की दीवार फांद कर अंदर गए

आन्दोलन के चलते कलेक्ट्रेट के दोनों गेट सुबह से बंद है। जो अधिकारी-कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर हैं। वह बाहर आने के लिए छटपटा रहे हैं। अधिवक्ता अभी तक गेट पर जमे हुए हैं। इसी दौरान उप जिला खाद्य विपणन अधिकारी कलेक्ट्रेट की दीवार फांद कर जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर जाते देखे गएl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments