Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री व राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना...

मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री व राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए कांग्रेस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)| शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सेनानी भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि मणिपुर हिंसा में मानवता और इंसानियत का गला घोटा गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ने मणिपुर राज्य में जानबूझकर हिंसा को नहीं रोका। सत्ता लोभी भाजपा कभी भी देश हित में नहीं सोच सकती है। मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। कैसरगंज की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के पर सरेआम अत्याचार करवाती है। मणिपुर में कैसे महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है l आदिवासियों को निशाना बनाकर उन पर जुल्म किया जा रहा है l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments