Monday, December 22, 2025
HomeUncategorizedसफदरजंग अस्पताल में वन महोत्सव की धूम

सफदरजंग अस्पताल में वन महोत्सव की धूम

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा) सफदरजंग अस्पताल में शनिवार को धूमधाम से वन महोत्सव मनाया गया। जिसके तहत चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वंदना तलवार सभी अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, डॉ पी एस भाटिया, डॉक्टर जयंती मणि, डॉ कपिल सूरी, डॉक्टर आर पी अरोड़ा, डॉक्टर तिलकराज सिंह, नोडल ऑफिसर हॉर्टिकल्चर विभाग ने वृक्षारोपण किया।
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों के अनुपालन में सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों ने ढाई सौ से अधिक वृक्ष लगाएं। वृक्षारोपण कितना पुनीत कार्य है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यह हमारे लिए प्राणवायु ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना करना बेमानी है। सफदरजंग अस्पताल वृक्षारोपण को लेकर संकल्पित है। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वंदना तलवार ने अपने संदेश में वृक्षारोपण के लिए सब को जागरुक किया। उन्होंने मरीजों के लिए अस्पताल के अंदर चिन्हित क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट बनाने का परामर्श दिया। जिसमें वृक्षों के साथ बेंनचेज एवं कैनोपीज लगाने का सुझाव था। इसके अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी अरोड़ा ने सभी से अपील की कि विशेष दिवसों पर पौधारोपण करें। आज पर्यावरण को संतुलित करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक हो गया है। ग्लोबल वार्मिंग हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमें जहां प्रदूषण नियंत्रण पर ध्यान देना है, वही वृक्षारोपण को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। तभी पर्यावरण संतुलन संभव है और मानव जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है। आज जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण पर्यावरण असंतुलन है अतः वृक्षारोपण से इस पर्यावरण असंतुलन को ठीक किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments