Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जनपद बाराबंकी को...

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु जनपद बाराबंकी को प्रदेश में सातवां स्थान

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी को जून-2023 की रैंकिंग में प्रदेश में सातवां स्थान व लखनऊ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर प्राप्तांक के अनुसार जनपद बाराबंकी के 16 थानों 1. असन्द्रा 2. रामनगर 3. देवा 4. बड्डूपुर 5. सतरिख 6. रामसनेहीघाट 7. हैदरगढ़ 8. मसौली 9. लोनीकटरा 10. सफदरगंज 11. बदोसराय 12. जैदपुर 13. जहांगीराबाद 14. सुबेहा 15. फतेहपुर 16. दरियाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments