Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजंगल की भूमि पर अवैध निर्माण को वन क्षेत्राधिकारी ने कराया ध्वस्त

जंगल की भूमि पर अवैध निर्माण को वन क्षेत्राधिकारी ने कराया ध्वस्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा रेंज के अंतर्गत करिंगा गांव बीट के बेसकीमती जंगल की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को वनाक्षेत्राधिकारी रुपईडीहा ने अपने दलबल के साथ पहुंचकर ध्वस्त करा दिया। वहां निर्माण करा रहे एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ कर जेल भेज दिया। और वहां से ईट उठवा लाये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रुपईडीहा रेंज के करिंगा गांव बीट के दोंदरा के निकट जंगल में एक व्यक्ति मकान का निर्माण करा रहा था तभी इसकी सूचना करिंगा गांव बीट के फारेस्ट गार्ड बर्म-देव को मिली फारेस्ट गार्ड ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील को दिया। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील अपने दल बल के साथ जंगल में पहुंचकर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। वहां पर मौजूद कब्जा कर रहे नेपाल जिला बांके के बेलभार गांव निवासी सियाराम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वहां निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री व लेबर भाग निकले। बताया जाता है कि जहां निर्माण कार्य कराया जा रहा था वहां काली मां की मूर्ति रखी है। वन क्षेत्राधिकारी रुपईडीहा के साथ डिप्टी रेंजर विनय कुमार राणा, फारेस्ट गार्ड अमर जीत सिंह आदि वन कर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments