Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाया गया विशेष अभियान

एकत्र किये कुल 04 नमूने

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज लखनऊ एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर कुल 04 नमूनें संग्रहित किए गए।
रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नेहरू नगर चौराहा देवरिया से गाय का दूध का नमूना संग्रह किया गया। मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अन्नपूर्णा स्वीट, भटनी बाजार देवरिया से फुलक्रीम मिल्क (पारस ब्रांड) का नमूना संग्रह किया गया। संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नेहरू नगर चौराहा देवरिया से गाय का दूध का नमूना संग्रहित किया गया। अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जलकल चौराहा देवरिया गाय का दूध का नमूना संग्रहित किया गया।
संग्रहित किए गए नमूनें खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं, विश्लेषण के उपरांत रिपोर्ट प्राप्त होने पर Fssa act 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments