Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअपर जिलाधिकारी ने स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में जाकर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के पश्चात देवरिया नगर पालिका सहित आठ नगर निकायों की मतपेटियों को जिला प्रशासन ने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांगरूम में रखवाया गया है और कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। आगामी 13 मई को मतगणना होने तक लगातार मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्ट्रांगरूम की सुरक्षा की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments