
विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘सन हेलो’ कहा जाता है
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l शुक्रवार को आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखने को मिलाl जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना। जिसे विज्ञान की भाषा में इस घटना को ‘सन हेलो’ कहा जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार यह आसमान में कभी-कभी दिखने वाला अद्भुत नजारा है। इसमें सूरज के चारों ओर एक इंद्रधनुषीय घेरा बन जाता है। वातावरण में मौजूद बर्फ के लाखों क्रिस्टलों में से सूरज की रोशनी परावर्तित होती है तो इससे ‘सन हैलो’ नामक का खगोलीय नजारा दिखाई देता है।
जब सूरज के चारों ओर एक छल्ले जैसी आकृति बन जाती है तो इसे सन हेलो कहा जाता है। यह एक साधारण वायुमंडलीय घटना है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब सूरज धरती से 22 डिग्री के कोण पर होता है तो आसमान में मौजूद सिरस क्लाउड (ऐसे बादल जिनकी परत काफी पतली हो) में मौजूद पानी और बर्फ के कणों से होने वाले परावर्तन की वजह से ऐसी आकृति दिखाई देती है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि भारत में इस तरह की घटनाएं काफी दुर्लभ हैं लेकिन ठंडे देशों में यह घटना बेहद सामान्य है। जब सूरज के आसपास नमी भरे बादल होते हैं और वह पानी क्रिस्टल की तरह काम करता है तब यह घटना होती है। यही वजह है कि ठंडे देशों में सन हेलो दिखना बेहद आम होता है।
सम्बन्धित वीडियो देखें 👇👇
More Stories
खुले मे रखा ट्रांसफार्मर, बड़े हादसे की आशंका
लेखपाल की मनमाना रवैया से परेशान हैं ग्रामीण
झाँसी में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह का भव्य शुभारम्भ,