Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedगोरखपुर से जुड़ा है मौर्य गणराज्य का इतिहास

गोरखपुर से जुड़ा है मौर्य गणराज्य का इतिहास

झंगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
विकासखंड ब्रह्मपुर के राजी जगदीशपुर गांव के राजी बाजार में गुरुवार को चक्रवर्ती सम्राट अखंड भारत के निर्माता चंद्र गुप्त मौर्य एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष झंगहा गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि, अखंड भारत के निर्माण में चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का विशेष योगदान रहा है । भारत के छोटे-छोटे टुकड़ों को इकट्ठा करके अखंड भारत का निर्माण किया। आज उन महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है । बड़ी खुशी की बात है की आज उनके जन्मस्थली पीपलीवन में उनकी जयंती मनाई जा रही है। संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्व समाज को समता, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ प्रियंवदा मौर्य ने कहा कि मौर्य काल में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, इस शासनकाल में किसी विदेशी आक्रमणकारी की हिम्मत नहीं थी कि भारत की तरफ आंख उठाए। कार्यक्रम में बृजराज पासवान ,राम सजन, लालमन यादव ,रामसनेही, प्रदीप मौर्य, गोविंद कुशवाहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अतिथियों के प्रति ग्राम प्रधान रामपुर रकबा श्रवण मौर्य नेआभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेंद्र मौर्य , मुनीब मौर्य, विष्णु मौर्य ,राकेश, इंद्रपाल ,लालमन यादव ,दिनेश गौड़, पंकज मौर्य ,अभिषेक भारती, अनिल दत्त सरोज, चंदन ,सनी ,राकेश, रामप्रताप ,अर्चना ,अंजलि ,संध्या, प्रियंका का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments