Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरामलीला में राम सीता विवाह प्रसंग का हुआ मंचन

रामलीला में राम सीता विवाह प्रसंग का हुआ मंचन

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का पांचवां दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन, रविवार की रात्रि रामलीला मे राम सीता विवाह प्रसंग का मंचन किया गया।
धनुष तोड़ने के बाद सीता ने जयमाल प्रभु श्रीराम के गले में डाल दिया, गुरु विश्वामित्र की सलाह पर लोकरीति से विवाह संपन्न करने के लिए, राजा दशरथ को राजा जनक ने न्योता भेजा। निमंत्रण मिलते ही अवध में बधाइयां बजने लगी, तीनों माताओं के महल में मंगल गीत होने लगे। भरत व शत्रुघ्न बरात की तैयारी में लग गए, चारो तरफ उत्साह ही उत्साह दिखाई दे रहा था। मिथिला में बारातियों का नगरवासियों ने स्वागत किया, महिलाओं ने मंगलगीत के साथ गारी गा कर बरातियों का स्वागत किया। कलाकारों ने लोक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल से रामकथा का रसपान कराया। इस दौरान यजमान नगीना दास, अशोक बरनवाल, महेंद्र कुशवाहा, दिलीप राय, रमाकांत पाण्डेय, जिपंस मुकेश गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, दहारी चौहान, दुर्गेश खरवार धुरखेली कनौजिया, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य प्रिंस शुक्ला, पिंकू खरवार, रंजन सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments