Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंटर की बच्चियों का किया गया विदाई समारोह का आयोजन

इंटर की बच्चियों का किया गया विदाई समारोह का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज पर कक्षा 12वी की छात्राओ थी विदाई समारोह का आयोजन हुआ सर्फ खम्मा सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। उसके बाद कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा अनेक चांस खटीक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात विद्यालय के अध्यापक दुर्गेश चौरसिया द्वारा गाया गया विदाई गीत सबकी आंखें नम कर दिया उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विदाई शब्द बहुत ही करुण शब्द है लेकिन खुशी इस बात की है कि आप इस विद्यालय की सबसे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अन्यत्र शिक्षा ग्रहण करने जा रही है। हर व्यक्ति के जीवन का अपना एक उद्देश्य होता है यदि हम उस उद्देश्य पर कार्य करें और उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें तो निश्चित रूप से हम उस लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब होते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं ।बस हमें उस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए अपना संपूर्ण लगा देनी चाहिए। साथ ही यह कोई जरुरी नहीं है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में ही अपना लक्ष्य बनाऐ। इसके अतिरिक्त और भी बहुत से क्षेत्र है जिसमें हम अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। जहां भी जिस भी क्षेत्र में चाहे वो गायन हो, तो खेल कूद हो ,पेंटिंग, नृत्य हो। किसी भी क्षेत्र में हम बेहतर कर अपना जीवन सफल बना सकते हैं ।बस हमें उस उद्देश्य के लिए एक विजन बनाकर काम करने की जरुरत है। हॉट अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ टीचर कमलेश सिंह ,राम सुमेर पांडे, रामायण मणि ने अपनी प्रेरणास्रोत उद्बोधन से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उक्त अवसर पर साधना यादव ,अदिति गोड, कल्पना यादव मुस्कान शर्मा दामिनी मल ,रुखसार अंसारी, अर्चना भारतीय ,रिया सिंह, अनामिका, ज्योति आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उक्त अवसर पर शीला मिश्रा ,लालमोहन चौरसिया, श्रीनिवास सिंह, शत्रुधन तिवारी, सोमनाथ मिश्रा, लाल बाबू , अनूप गुप्ता आदि विशेष रुप से मौजूद थे ।कार्यक्रम का संचालन अंकिता त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments