Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुरु गोविंद सिंह की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

गुरु गोविंद सिंह की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पटेल नगर स्थित पुरानी संगत पीठ उदासीन आश्रम मे गुरुवार को पीठाधिश्वर महन्त परमेश्वर दास महाराज के नेतृत्व में, सिक्खो के दसवे गुरू गोविन्द सिंह साहिब का 356 वॉ प्रकाश पर्व, दीप प्रज्जवलित कर मनाया गया। इस दौरान वक्ताओ ने उनके चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
पीठ के पीठाधिश्वर ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह का जन्म16 दिसम्बर 1666 में हुआ था और गुरू तेग बहादुर के वलिदान के बाद, 11 नवम्बर 1675 को गुरु बने।
गुरु गोविन्द सिंह एक महान योद्धा , चिंतक,कवि,भक्त एवं अध्यात्मिक नेता थे, वह ऐसे वीर संत थे जिनकी मिसाल दुनिया के इतिहास में कम ही मिलती है। वही विवेक गुप्त मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा ने सर्वस्व दानी के रूप में गुरु गोविन्द सिंह पर प्रकाश डाला ,डा० अमित शर्मा ने कहा कि गुरू गोविन्द सिहं ने खालसा पंथ को स्वचालित किया। सभा मे मुख्य रुप से हरेन्द्र विश्वकर्मा ,राजेश जायसवाल, प्रहलाद यादव ,सुभाष यादव ,राजेश पाण्डेय ,रामनरायण पाण्डेय,अरविन्द चौरसिया,नितिन चौरसिया,वैभव पाण्डेय, रुद्र पाण्डेय,सत्यम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments