काई दुकानदारों पर लगा जुर्माना,आगे भी चलता रहेगा यह अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जरवल कस्बा में सिंगल यूज पॉलीथिन को लेकर चला अभियान।कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना आगे भी चलता रहेगा। यह अभियान कई दुकानदारों के पास पॉलीथिन मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया।इसके बाद भी बाजार में पॉलीथिन का प्रयोग रुकने का नाम नही ले रहा है।जरवल कस्बा में पहुंचे लोकेश कुमार (डी.सी)बहराइच, नगर पंचायत के कर्मचारियों क जरवल कस्बा में अपने पुरे दल के साथ मिलकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के लिए दुकानों पर निरीक्षण किया। प्रतिबंध को लेकर लगातार सक्रिय होकर काम कर रही है। सरकार भी प्लास्टिक व पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के लिए गंभीर रूप से काम कर रही है।देश के कई राज्यों मे पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध को लेकर सरकार आदेश जारी कर चुकी है। इसके लिए विभिन्न प्रकार से प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक भी किया जा रहा है।

You missed