Saturday, August 1, 2026
HomeNewsbeatजिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है:...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में लक्ष्मीपुर पडरौना स्थित ए.पी. महा विद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कानूनों का प्रचार-प्रसार, स्थायी लोक अदालतों के कार्यों का प्रचार-प्रसार और शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर भुवन जज सीनियर डिवीज़न/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया। शिविर में भुवन सचिव जिविसेप्रा कुशीनगर ने महिलाओं के अधिकार, स्थाई लोक अदालत, शिक्षा के अधिकार और स्तनपान पर विस्तार पूर्वक विधिक जानकारी प्रदान किये और कहे की ऐसे ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है। मिशन शक्ति और एंटी रोमिओ टीम के प्रीति चौरसिया ने मिशन शक्ति और विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। डॉ संजय सिंह प्राचार्य ने सबका आभार व्यक्ति किये। मंसूर आलम प्रबंधक ने बेहतर समाज बनाने के लिए जागरूकता आवश्यक होना बताये और अभी प्रतिभागियों क़ो धन्यबाद देकर बच्चों क़ो देह का अच्छा नागिक होने का आशीर्वाद दिए। इस अवसर पर अधिकार मित्र अनसुईया सिंह, मुस्तफा अंसारी, पवन कुमार, प्रवक्ता और अध्यापक रुकसाना परवीन, सरिता सिंह, विनोद शर्मा, खुरशेड आलम, आशिफ अली, एंटी रोमिओ प्रभारी रमाकांत सरोज, महिला हेड का अर्चना शर्मा, गीता शर्मा, पूजा चौरसिया और का रमाकांत तथा भारी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments