असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम दौरे के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड ब्रिज माना जा रहा है।
6-लेन का आधुनिक पुल, 3,030 करोड़ की लागत
करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 6-लेन पुल के शुरू होने से गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 7 मिनट रह जाएगा। इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित है, जो असम की जीवनरेखा मानी जाती है।
ये भी पढ़े – British Vogue कवर पर भारतीय सुंदरता का नया अध्याय
क्यों खास है कुमार भास्कर वर्मा सेतु?
असम भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, इसलिए पुल को अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है:
• बेस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग, जो भूकंप के झटकों को कम करता है।
• मजबूत और टिकाऊ संरचना के लिए हाई-परफॉर्मेंस केबल्स।
• ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS), जो पुल की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा और संभावित खतरे का पहले से संकेत देगा।
विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
इस पुल के शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। चुनावी साल में इसे केंद्र सरकार की बड़ी विकास परियोजना के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े- https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html?m=1
