लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) वार्डवासियों में आक्रोश
लार नगर पंचायत क्षेत्र के तिवारी टोला में बुधवार को इंटरलॉकिंग सड़क पर भारी गंदगी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
यूजीसी समानता विनियम 2026: सामाजिक न्याय बनाम संवैधानिक संतुलन पर गंभीर बहस
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं कराए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद भी सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वार्ड निवासी संतोष तिवारी, योगेश तिवारी और विनोद मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह इंटरलॉकिंग सड़क स्वर्गीय पशुपति तिवारी के आवास तक जाती है, लेकिन इसके बावजूद नगर प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां सफाई नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्र में साफ-सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को नियमित किया जाए, ताकि वार्डवासियों को गंदगी और बीमारी के खतरे से राहत मिल सके।
