Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभोजपुरी अस्मिता और स्थानीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रभोस का संगठनात्मक विस्तार

भोजपुरी अस्मिता और स्थानीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रभोस का संगठनात्मक विस्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय भाषा भोजपुरी के संरक्षण तथा स्थानीय संसाधनों के आधार पर लोगों को अपने ही क्षेत्र में गरिमापूर्ण जीवन, रोजगार और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रगतिशील भोजपुरी समाज (प्रभोस) की एक आवश्यक बैठक जनपद के कोपागंज स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई।

बैठक में भोजपुरी समाज के संदर्भ में व्यवस्था परिवर्तन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि क्षेत्रीय संसाधनों का समुचित और योजनाबद्ध उपयोग किया जाए तो स्थानीय स्तर पर उत्पादन, रोजगार सृजन और उत्पादों के न्यायपूर्ण वितरण की मजबूत व्यवस्था विकसित की जा सकती है। इससे लोग अपने घर-परिवार और अपनी माटी से जुड़े रहते हुए सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। साथ ही भोजपुरी भाषा, संस्कृति और स्थानीय संसाधनों को सशक्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के अंत में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कार्यसमिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राणा प्रताप सिंह को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा सोनू राजभर, रामवृक्ष, रामप्रकाश सिंह, विजय गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, रमेश यादव, कमलेश विश्वकर्मा, अंकित कुमार, संतोष सैनी, हरिश्चंद यादव, रामवृक्ष चौरसिया, योगेन्द्र त्रिपाठी, नन्हे कुमार एवं ओमप्रकाश वर्मा को पदाधिकारी के रूप में शपथ दिलाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का पर्यवेक्षण ओमप्रकाश देव ने किया। बैठक की अध्यक्षता रवीन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments