Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिकन्दरपुर विधानसभा में सियासी हलचल, बाबू विमल राय सैकड़ों समर्थकों संग बसपा...

सिकन्दरपुर विधानसभा में सियासी हलचल, बाबू विमल राय सैकड़ों समर्थकों संग बसपा में शामिल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी बाबू विमल राय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह कार्यक्रम आजमगढ़ में आयोजित हुआ, जहां पार्टी नेतृत्व और पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।

बसपा में शामिल हुए बाबू विमल राय और उनके समर्थकों का स्वागत आजमगढ़ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिला नेतृत्व ने किया। इस अवसर पर मंडल चीफ कॉर्डिनेटर दिनेश चंद्रा, मंडल चीफ कॉर्डिनेटर हरिश्चंद गौतम, कॉर्डिनेटर मदन राम, कॉर्डिनेटर हीरामणि भारती, बलिया जिलाध्यक्ष नन्दलाल राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत भारती, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, सिकन्दरपुर विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजीत कुमार बब्लू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अजय कुमार भारती, बसपा जिला प्रभारी सत्येंद्र भारती, विधानसभा प्रभारी सुनील गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मनजीत यादव, बसपा नेता सुरेश मास्टर, लालजी राम, ध्रुप कुमार भारती, छोटेलाल राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कई वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे बाबू विमल राय के बसपा में शामिल होने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। भाजपा से जुड़े उनके सैकड़ों समर्थकों का एक साथ बसपा में प्रवेश करना आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।

स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि बाबू विमल राय का जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता क्षेत्र में मजबूत रही है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और सामाजिक मुद्दों पर मुखर भूमिका के चलते उनके पार्टी में आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बसपा नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई दिशा मिलेगी और मजबूती बढ़ेगी।

समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बसपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी चुनावों में क्षेत्रीय राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments