Thursday, January 15, 2026
HomeUncategorizedमारिया फातिमा बनीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी

मारिया फातिमा बनीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी

हजारीबाग/रांची (राष्ट्र की परम्परा) मारिया फातिमा ने एक वर्ष के भीतर दो बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सीडीपीओ परीक्षा में 38वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर सफलता पाई। इससे पहले वर्ष 2025 में वे नगर निगम राजस्व निरीक्षक पद पर चयनित हुई थीं।
पलामू जिले के गुरहा गांव की मूल निवासी और वर्तमान में हजारीबाग से जुड़ी मारिया फातिमा ने नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अल्लाह पाक, परिवार के सहयोग, कड़ी मेहनत और अनुशासन को दिया। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास से सफलता संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments