Thursday, March 12, 2026
HomeNewsbeatप्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती...

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

राँची/हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)।झारखंड में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। यह संयुक्त अभियान 08 जनवरी 2026 को चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम मुरानिया और दुरागाढ़ा में गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया।

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट किया। अभियान के दौरान 10 सेक्शन पाइप और 4 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

दोषियों की पहचान में जुटा प्रशासन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – कड़ाके की ठंड में ओम शंकर गुप्ता का सेवा अभियान, 500 से अधिक महिलाओं के बीच शाल वितरण

एसडीपीओ बरही सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही, पुलिस एवं वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। अभियान को पूरी सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ अंजाम दिया गया।

SP हजारीबाग का सख्त संदेश

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।

ये भी पढ़ें – देवरिया में SIR के दौरान 4.14 लाख वोट कटे, 2027 विधानसभा चुनाव में किसे होगा फायदा?

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments