Tuesday, April 14, 2026
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय खबरेमेक्सिको में बड़ा रेल हादसा: ओक्साका में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी,...

मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा: ओक्साका में इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, 13 की मौत, 98 घायल

मेक्सिको (राष्ट्र की परम्परा)। मेक्सिको के ओक्साका राज्य में रविवार (28 दिसंबर) को एक भीषण रेल दुर्घटना सामने आई, जहां इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 98 यात्री घायल हो गए। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि ट्रेन में कुल 250 लोग सवार थे, जिनमें 9 चालक दल के सदस्य और 241 यात्री शामिल थे। हादसे के बाद 193 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 36 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिवेला और निजांडा के बीच हुआ हादसा

अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना ओक्साका राज्य के चिवेला और निजांडा शहरों के बीच हुई। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का बयान

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि 5 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें – टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग, एक यात्री की मौत; फोरेंसिक जांच जारी

जांच शुरू

मेक्सिको की अटॉर्नी जनरल अर्नेस्टिना गोडॉय रामोस ने जानकारी दी कि इस दर्दनाक हादसे की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

इंटरओशनिक ट्रेन का महत्व

इंटरओशनिक ट्रेन का उद्घाटन वर्ष 2023 में पूर्व राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने किया था। यह ट्रेन इंटरओशनिक कॉरिडोर परियोजना का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पैसिफिक पोर्ट सलीना क्रूज को खाड़ी तट के कोएत्जाकोआल्कोस से जोड़ना है।

यह परियोजना दक्षिणी मेक्सिको में यात्री और माल ढुलाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक ऐसे रणनीतिक व्यापार गलियारे के रूप में विकसित की जा रही है, जो भविष्य में पनामा नहर के विकल्प के रूप में उभर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments