Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश की उड़ रही धज्जियां, पंपों पर बेधड़क...

नो हेलमेट नो पेट्रोल आदेश की उड़ रही धज्जियां, पंपों पर बेधड़क मिल रहा पेट्रोल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शासन प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” का सख्त आदेश जारी किया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सलेमपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को बेधड़क पेट्रोल दिया जा रहा है।

हालात यह हैं कि अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट पेट्रोल भरवा रहे हैं और पंप कर्मी उन्हें रोकने के बजाय चुपचाप पेट्रोल देते जा रहे हैं। इससे यह साफ झलकता है कि आदेश केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गया है।

इस संदर्भ में माकपा नेता हरिकृष्ण का कहना है कि जब तक पेट्रोल पंप संचालकों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस नियम का पालन कराना मुश्किल है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी इस पर कोई सख्त कदम उठाती नहीं दिख रही है।

जनता का कहना है कि प्रशासन यदि सच में हेलमेट व्यवस्था लागू करना चाहता है तो पेट्रोल पंपों को जिम्मेदार बनाते हुए सख्त जांच और दंडात्मक कार्रवाई करनी होगी। वरना नो हेलमेट नो पेट्रोल जैसा नियम महज एक दिखावा बनकर रह जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments