Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयसीएचसी जगदौर में मरीजों का शोषण

सीएचसी जगदौर में मरीजों का शोषण

अस्पताल के गेट पर मेडिकल माफिया सक्रिय, मरीजों को बाहर की दवाइयों व जांच के लिए मजबूर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । मिठौरा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। यहां इलाज कराने आए मरीजों को अस्पताल की दवाओं के साथ-साथ बाहर की दवाइयां भी अलग से लिखकर दी जा रही हैं। यही नहीं, सीएचसी के गेट पर अवैध रूप से दो मेडिकल स्टोर और एक पैथोलॉजी संचालित हो रहे हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार मरीजों को अस्पताल से कुछ दवाएं देकर बाकी दवाइयों के लिए गेट पर स्थित मेडिकल स्टोर से खरीदने को मजबूर किया जाता है। यही नहीं, जांच के नाम पर मरीजों को उसी पैथोलॉजी में भेजा जाता है, जो अस्पताल के ठीक सामने है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार कर्मचारियों और दुकानदारों की मिली-भगत से हो रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के गेट पर मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी का खुलेआम संचालन होना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। आए-दिन इस तरह की मनमानी से मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, लेकिन जिला स्तरीय जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। हालांकि मौके पर अस्पताल में आई महिलाओं द्वारा मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदते देखा गया। वहीं गेट पर स्थित दुकानों के संचालन के सवाल पर प्रभारी डाक्टर ने फोन काट दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments