Friday, November 14, 2025
HomeUncategorizedतेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे ज़्यादा मामले, राहुल गांधी की...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर सबसे ज़्यादा मामले, राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक जमावड़ा दिखेगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमाला रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और उनके कई कैबिनेट सहयोगी बिहार पहुंच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये नेता दिल्ली से सीधे दरभंगा के पास राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।

सबसे अधिक आपराधिक मामलों वाले मुख्यमंत्री तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी देश के उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं जिन पर सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रेवंत रेड्डी पर कुल 89 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 72 गंभीर आईपीसी धाराओं के अंतर्गत आते हैं।

क्या होते हैं गंभीर आपराधिक मामले? गंभीर आपराधिक मामले ऐसे अपराध माने जाते हैं जो गैर-जमानती और संज्ञेय होते हैं तथा जिनकी अधिकतम सजा पाँच साल या उससे अधिक हो सकती है। इनमें हत्या का प्रयास, हत्या, अपहरण, हमला, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, चुनावी अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े प्रकरण शामिल रहते हैं।

राहुल गांधी की यात्रा में राजनीतिक संदेश बिहार में राहुल गांधी की यह यात्रा विपक्षी एकजुटता और मतदाता अधिकारों के लिए कांग्रेस के अभियान को आगे बढ़ाने का हिस्सा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों की मौजूदगी इस यात्रा को राजनीतिक रूप से और अधिक महत्व देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments