बलिया में 21 अक्तूबर के स्थान पर 19 अगस्त को स्थानीय अवकाश - राष्ट्र की परम्परा
August 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

बलिया में 21 अक्तूबर के स्थान पर 19 अगस्त को स्थानीय अवकाश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने आदेश जारी कर बताया है कि पूर्व में स्वीकृत 21 अक्टूबर 2025 (कार्तिक अमावस्या) का स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब उस दिन सभी राजकीय कार्यालय एवं शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे।
इसके स्थान पर 19 अगस्त 2025 (बलिया बलिदान दिवस) को पूरे जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।