Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनौनीहालो ने निकाला तिरंगा यात्रा

नौनीहालो ने निकाला तिरंगा यात्रा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 नगर क्षेत्र बरहज के नौनीहालो ने निकाली तिरंगा यात्राl
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने बताया कि, पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और कल विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा l यात्रा जयनगर होते हुए भर टोली के रास्ते तहसील परिसर के रास्ते पुनः विद्यालय पर पहुंचे जहां पर बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा, अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र एवं आशा यादव शिक्षा मित्र के द्वारा किया गया.
यात्रा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय की शिक्षा मित्र आशा देवी,मंजू देवी श्वेता जैसवाल,वंदना सिंह एवं रसोइया माला देवी ,मीनादेवी ,सरिता देवी उपस्थित रहीं l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments