
बरहज/देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)
सरयू नदी का जलस्तर मे हर रोज बढ़ोतरी हो रहा है, जिससे नदी तट के क्षेत्रों मे स्थिति गम्भीर होती जा रही है। बाढ़ से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। राप्ती नदी के जल स्तर से चारो तरफ से घिरा भदिला प्रथम में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरयू की बढ़ती रफ्तार से डौला तटबंध पर दबाव बन रहा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय रहने का निर्दश दिया है।
और डौला तटबंध पर दबाव बढ़ रहा है|
सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। बरहज में थाना घाट पर बने बाढ़ मीटर लेबल पर शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 67.30 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 66.50 से 80 सेमी अधिक है। गुरुवार को जलस्तर 67.10 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में बढ़ोतरी होने से सरयू नदी का जल से घाट की सीढ़ियां पानी मे डूबने लगी है। नदियों के बढ़ते रफ्तार से तटवर्ती क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं। डौला तटबंध पर लगातार पानी या दबाव बढ़ रहा है। सरयू का पानी दियारा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें भी जलमग्न हो रहीं है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो चुकी है। परसिया देवार तटबन्ध की तरफ नदी का पानी बढ़ रहा है। राप्ती का पानी भदिला प्रथम और कपरवार पर दबाव बना रही है। भदिला प्रथम टापू बना हुआ है। गाँव के मैरुण्ड होने के बाद ग्रामीणों की मुश्किले बढ़ती जा रही है। नदियों का रुख देख प्रशासन भी येलर्ट मूड मे है। प्रदेश में हो रही भारी बारिश के आ रहे पानी से क्षेत्र में स्थिति बिगड़ रही है। सरयू खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर शुक्रवार को सरयू का जलस्तर 67.30 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 66.50 से 80 सेमी अधिक है। गुरुवार को जलस्तर 67.10 मीटर दर्ज किया गया।
More Stories
सास ससुर व पति पर दहेज उत्पीड़न एवं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी पर पकड़ी रेंज में वीर क्रांतिकारियों की याद में हुआ पौधरोपण
कमिश्नर व डीएम ने सीमावर्ती समितियों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिया निर्देश