
बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से बाजारों व सार्वजनिक स्थानों व गांव में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया गया ।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस