Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedमिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 8 कुंतल पनीर मौके पर नष्ट

मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 8 कुंतल पनीर मौके पर नष्ट

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, आगरा द्वारा मिलावटी पनीर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह कैट चौराहे पर एक महिंद्रा पिकअप (UP80GT4759) को रोककर जांच की गई। वाहन में रखे करीब 8 कुंतल (कीमत ₹1.76 लाख) पनीर में दुर्गंध, मक्खी-मच्छर व अस्वच्छता मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।

वाहन चालक रविन्द्र सिंह सोनी, निवासी धौलपुर, पनीर को रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट से आगरा विक्रय हेतु ला रहा था। चालक के पास खाद्य लाइसेंस नहीं था और पनीर को नियंत्रित तापमान में नहीं रखा गया था। नमूने जांच के लिए संग्रहित कर लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। विभाग द्वारा मिलावटखोरी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments