Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज

स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखण्ड के वार्डेनों द्वारा उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, चीफ वार्डेन डॉ. संजीव गुलाटी व वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में लालडिग्गी पार्क में डिवीजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान के नेतृत्व में, वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डिवीजनल वार्डेन कोतवाली विकास जालान ने कहाकि जैसा कि हम सभी जानते है कि स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है ।उन्होंने कहाकि एक स्‍वस्‍थ पर्यावरण ही पृथ्‍वी के असंख्‍य जीवों और मानवों को जीवन जीने योग्‍य वातावरण प्रदान करता है,हमें इनकी सुरक्षा एवं विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षों का होना अतिआवश्यक है।इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन विकास जालान,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन मुर्तजा आलम,कार्यवाहक पोस्ट वार्डेन विजय उपाध्याय, कार्यवाहक डिप्टी पोस्ट वार्डेन जनार्दन जायसवाल,सेक्टर वार्डेन संदीप कश्यप,धीरज धर दुबे,संजय बरनवाल,अमन कुमार,जय प्रकाश, रुपेश गुप्ता,अनुराग गोयल,अंकित पाण्डेय, विकास कुमार सहित अनेकों वार्डेन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments