Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedशिक्षक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम

शिक्षक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम


दरियापुर थाना क्षेत्र की घटना, कोरना बथान विद्यालय में थे प्रभारी प्रधानाध्यापक

सारण /बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक शिक्षक की घर लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिशाही गांव निवासी संतोष राय के रूप में हुई है, जो कोरना बथान विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

मिली जानकारी के अनुसार, संतोष राय विद्यालय से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे बिशाही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक की ईमानदारी और शांत स्वभाव के लिए उन्हें इलाके में काफी सम्मान प्राप्त था। हत्या की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश या जमीन विवाद की आशंका जता रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

शिक्षक की निर्मम हत्या से शिक्षा जगत में भी शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments